दिनांक/23/01/2025
देहरादून। नगर निकाय चुनाव मतदान पर आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने सीएनआई बालिका इन्टर कालेज राजपुर रोड तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने राजपुर रोड स्थित कन्या गुरूकुल विद्यालय में बनाए गए बूथ पर मतदान किया।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत बनाए गए बूथ का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। सीएनआई बालिका इन्टर कालेज राजपुर रोड, गुरूकुल कन्या विद्यालय राजपुर रोड, गुरूनानक एकेडमी रायपुर रोड, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अधोईवाला विनोद मार्डन एकेड़मी सहस्त्रधारा रोड, अपोलो इन्टर कालेज सहस्त्रधारा रोड, मानवभारती स्कूल नेहरूकालोनी में बनाए गए बूथ का निरीक्षण किया।
More Stories
देहरादून–कालसी में 1700 साल पुराने अश्वमेध यज्ञ के प्रमाण, चौथी वेदिका की खुदाई जारी
22 जनवरी को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, तीन बड़े कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या