देहरादून। आईटीबीपी सीमाद्वार में रोजगार मेले के दौरान केन्द्रीय मंत्री केपी गुर्जर ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। यहां सीमद्वार स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) सीमाद्वार में रोजगार मेला 2024 का आयोजना किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रहे भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री, विद्युत एवं भारी उधोग मंत्रालय कृष्ण पाल गुर्जर। विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित राज्यों के 46 केन्द्रों पर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य के साथ रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गुर्जर ने विभिन केंद्रीय सेवाओं में चयनित 113 से अधिक युवाओं को नियुक्तिपत्र सौंपे। अपने संबोधन में गुर्जर ने कहा कि केन्द्र सरकार का लक्ष्य है कि लोकसभा चुनाव से पहले देश भर के 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चयनित युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा और उसके बाद उनकी तैनाती की जायेगी। इस अवसर पर संजय गुंज्याल, भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक, उत्तरी सीमांत, रमाकांत शर्मा, उप महानिरीक्षक, उत्तरी सीमांत, आर.एस. राणा, उप महानिरीक्षक, उत्तरी सीमांत, पवन मलिक, उप महानिरीक्षक, उत्तरी सीमांत, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल देहरादून, मनु महाराज, भारतीय पुलिस सेवा, उप महानिरीक्षक, देहरादून पीयूष पुष्कर, सेनानी, 23 वीं वाहिनी एवं नव नियुक्त युवा उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री केपी गुर्जर ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
More Stories
देहरादून–कालसी में 1700 साल पुराने अश्वमेध यज्ञ के प्रमाण, चौथी वेदिका की खुदाई जारी
22 जनवरी को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, तीन बड़े कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या