देहरादून। चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए दो यात्रा मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया। शनिवार को यहां संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड को दृष्टिगत रखते हुए यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं यात्रा के सुचारू संचालन हेतु अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने हेतु अशोक कुमार पाण्डेय मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल व पंकज कुमार उपाध्याय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जनपद ऊधमसिंह नगर व सचिव जिला विकास प्राधिकरणऊधमसिंह नगर को 26 मई से 6 जून तक की अवधि के लिए यात्रा मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
चारधाम यात्रा के संचालन के लिए दो यात्रा मजिस्ट्रेट तैनात
More Stories
देहरादून–कालसी में 1700 साल पुराने अश्वमेध यज्ञ के प्रमाण, चौथी वेदिका की खुदाई जारी
22 जनवरी को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, तीन बड़े कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या