उत्तरकाशी। नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज पुरोला क्षेत्रान्तर्गत एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक द्वारा अपनी नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था, उक्त मामले में पीडित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपी शिक्षक की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 12 घंटो के भीतर ही आरोपी शिक्षक राकेश (35) को पेट्रोल पम्प पुरोला से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
More Stories
देहरादून–कालसी में 1700 साल पुराने अश्वमेध यज्ञ के प्रमाण, चौथी वेदिका की खुदाई जारी
22 जनवरी को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, तीन बड़े कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या