चमोली। शनिवार सुबह वैली ऑफ फ्लावर्स के मुख्य प्रवेश द्वार पूजा अर्चना के बाद पर्यटकों की आवाजाही हेतु खोल दिए गए हैं। 31अक्टूबर तक आम पर्यटकों के लिए फूलों की घाटी खुली रहेगी। जैव विविधता और अल्पाइन पुष्पों की दुर्लभ प्रजातियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थल फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान एक जून से प्रकृति प्रेमियों और देशी विदेशी पर्यटकों के दीदार हेतु खुल गई है। वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क प्रबंधन ने घाटी को खोलने की सभी ओपचारिक तैयारियां पूरी कर ली थीं। घांघरिया से लेकर बामन ढोड तक के 5 किलोमीटर के पैदल ट्रेक रूट को आवाजाही के लिए वन विभाग ने दुरस्त कर दिया था। ग्लेशियर के आसपास चलने के लिए पगडंडी बनाई गई है। गौरतलब है कि वर्ष 1932 में ब्रिटिश पर्वतारोही फ्रैंक स्मिथ की खोजी इस विश्व धरोहर फूलों की घाटी में मध्य जुलाई से सितंबर माह तक करीब 500 दुर्लभ प्रजातियों के पुष्प खिलते हैं। साथ ही घाटी में कई प्रजाति के दुर्लभ वन्य जीव जंतुओं का भी दीदार पर्यटक कर सकते हैं।
पर्यटकों के लिए खुल गई फूलों की घाटी
More Stories
देहरादून–कालसी में 1700 साल पुराने अश्वमेध यज्ञ के प्रमाण, चौथी वेदिका की खुदाई जारी
22 जनवरी को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, तीन बड़े कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या