देहरादून। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैम्प कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं संग 07 मार्च को देहरादून के बन्नू मैदान में आयोजित होने वाले नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के हजारों की संख्या में मातृशक्ति एवं पार्टी कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मण्डल अध्यक्ष राकेश रावत, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल, आरएस परिहार, विजेन्द्र हेमदान, अनुज कौशल, वीर सिंह चैहान सहित सभी पार्षद, प्रमुख पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंत्री जोशी ने की नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की
More Stories
देहरादून–कालसी में 1700 साल पुराने अश्वमेध यज्ञ के प्रमाण, चौथी वेदिका की खुदाई जारी
22 जनवरी को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, तीन बड़े कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या