देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता कि देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, एवं सांस्कृतिक पहलुओं के साथ आम जन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होने कहा कि हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं का समाज में जन जागरूकता के साथ पत्रकारिता की समृद्ध परम्परा के माध्यम से देश व समाज को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी हिन्दी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने दी हिन्दी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं
More Stories
देहरादून–कालसी में 1700 साल पुराने अश्वमेध यज्ञ के प्रमाण, चौथी वेदिका की खुदाई जारी
22 जनवरी को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, तीन बड़े कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या