देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि “मानव सेवा परमो धर्मः” के मंत्र को आत्मसात कर रेडक्रॉस, निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा का निर्वहन कर रहे है। रेडक्रॉस स्वयंसेवकों द्वारा सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना से जो कार्य किया जाता है, वह अत्यंत सराहनीय है।
राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस की थीम मानवता को जीवित रखना का उद्देश्य मानवीय गरिमा को बनाए रखते हुए, सभी को मिलकर पूर्ण मनोयोग से मानवीय सेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड भूकम्प एवं प्राकृतिक आपदाओं के लिये संवेदनशील है तथा इसकी विषम भौगोलिक परिस्थितियां है। आपदाओं एवं विभिन्न घटनाओं में पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों के लिये रेडक्रॉस आशा, करुणा और दया भावना रखने वाली संस्था का प्रतीक है, जो लोगों की पीड़ा को कम करने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिये हमेशा प्रयासरत रहा है।
राज्यपाल ने रेडक्रॉस से जुड़े लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी
More Stories
देहरादून–कालसी में 1700 साल पुराने अश्वमेध यज्ञ के प्रमाण, चौथी वेदिका की खुदाई जारी
22 जनवरी को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, तीन बड़े कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या